Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : जीतेगा इंटर, 'इनाम' मिलेगा रियल को

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्पेन के प्रमुख समाचार पत्र 'एएस' ने शुक्रवार को दावा किया है कि इंटर को यह राशि रियल को हर हाल में देनी होगी क्योंकि अगस्त 2009 में मिडफील्डर वेलसे स्नीज्डर के स्थानांतरण के समय रियल के साथ किए गए करार के मुताबिक वेस्ले के अच्छे प्रदर्शन से इंटर को यदि फायदा होता है तो उसमें रियल की भी हिस्सेदारी होगी।

रियल ने हॉलैंड के मिडफील्डर स्नीज्डर को इंटर के हाथों 1.5 करोड़ यूरो में स्थानांतरित किया था। इसमें वह रकम शामिल नहीं है, जो स्नीज्डर के टीम में रहते इंटर को पुरस्कार के तौर पर मिलते।

25 वर्षीय स्नीज्डर को रियल छोड़ने की इच्छा नहीं थी लेकिन रियल प्रबंधन उनके खराब खेल से परेशान था। स्नीज्डर ने इंटर का दामन थामते ही अपने खेल में जबरदस्त सुधार किया और क्लब को चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

यह इत्तेफाक की बात है कि इंटर को शनिवार को रियल के गढ़ इस्तादियो बेर्नाब्यू में ही जर्मनी के दिग्गज क्लब बेयर्न म्यूनिख के साथ चैम्पियंस लीग का फाइनल खेलना है।

रियल ने कहा है कि वह स्नीज्डर के अच्छे खेल के बदले इंटर की ओर मिलने वाली 30 लाख डॉलर से अधिक रकम को नया कोच हासिल करने के लिए उपयोग में लाएगा। रियल इंटर के कोच जोस मोरिन्हो को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+