खेल मंत्री टेनिस स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. एम.एस.गिल शनिवार को आर.के. खन्ना टेनिस परिसर का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में टेनिस को पहली बार शामिल किया गया है और आर.के. खन्ना टेनिस परिसर राष्ट्रमंडल खेल 2010 दिल्ली में होने वाली टेनिस प्रतिस्पर्धाओं का स्थल होगा।
स्टेडियम को उन्नत बनाने में 65 करोड़ रुपये की लागत आई है और यह राष्ट्रमंडल खेलों की दृष्टि से आवश्यक सुविधाओं से युक्त है। स्टेडियम में 14 टेनिस कोर्ट होंगे (एक मध्य कोर्ट, एक शो कोर्ट और 12 कोर्ट)। स्टेडियम की बाहरी खूबसूरती के अलावा आधुनिक विशेषताएं प्रदान करने के लिए इसमें स्थानीय स्थापत्यों के साथ स्थानीय रूप से उपलब्ध सामाग्री का उपयोग किया गया है।
इस परिसर में टेनिस खेलने की सुविधा 1970 से रही है। पिछले अंतराष्ट्रीय आयोजन एशियाड-82 के बाद सरकार ने इस स्थल का चुनाव टेनिस प्रतिस्पर्धाओं के लिए कर लिया था।
स्टेडियम का कुल क्षेत्रफल 11500 वर्गमीटर है और स्टेडियम में 3 नए ब्लॉकों सेन्टर कोर्ट साऊथ ब्लॉक, नंबर 1 कोर्ट और मीडिया सेन्टर का निर्माण किया गया है। इनके अलावा स्टेडियम में सौर प्रकाश, सौर शीतलीकरण और वर्षा जल संचयन के अलावा अग्निशमन प्रणाली, प्रसारण केन्द्र और प्रेस वार्ता कक्ष की अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्बिस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications