Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ्रेंच ओपन : सोल्डरलिंग, सिलिक, यवझेनी और फाला जीते (लीड-1)

दसवें वरीय खिलाड़ी सिलिक ने रविवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में ब्राजील के रिकाडरे मेलो की छुट्टी की। सिलिक ने यह मैच 6-1, 3-6, 6-3, 6-1 से जीता।

11वें वरीय यवझेनी को पहले दौर में जीत के लिए अपेक्षाकृत कम मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने पोलैंड के गैरवरीय खिलाड़ी माइकल प्राइजेंस्की को 6-1, 6-0, 6-4 से हराया।

फाला को भी दूसरे दौर में पहुंचने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने सर्बिया के जानको टिपसारेविक को 6-1, 6-2, 6-3 से पराजित किया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त सोल्डरलिंग ने अपने पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के लॉरेंट र्किोडेक की चुनौती समाप्त की। सोल्डरलिंग ने यह मैच 6-0, 6-2, 6-3 से जीता।

उधर, महिला वर्ग में रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और स्लोवाकिया की डोमिनिका क्लबकोवा आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।

छठी वरीयता प्राप्त कुज्नेत्सोवा ने पहले दौर में रूमानिया की सोराना सिनेस्टा को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से पराजित किया।

दूसरी ओर, क्लबकोवा ने रूस की एकातिरेना इवानोवा को 6-2, 6-0 से हराया। क्लबकोवा को इस टूर्नामेंट में 26वीं वरीयता दी गई है।

इसके अलावा जर्मनी की आंद्रेया पेटकोविक, अमेरिका की वारवारा लेपचेंको और दक्षिण अफ्रीका की चेनेली शीपीयर्स भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं।

पेटकोविक ने जहां रूस की एलिना वेसनीना को 4-6, 6-1, 6-4 से हराया वहीं लेपचेंको ने अपने ही देश की क्रिस्टीना मैकेल को 7-5, 6-3 से मात दी। शीपीयर्स ने फ्रांस की मेथिल्डे जोहांसन को 6-2, 6-4 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+