इंग्लैंड टीम के कोच फेबियो कापेलो ने साफ कर दिया है कि पैर की चोट के कारण विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पा रहे बेकहम कोचिंग स्टाफ के तौर पर नहीं बल्कि चीयरलीडर के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में मौजूद रहेंगे।
समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने कापेलो के हवाले से लिखा है, "बेकहम कोचिंग स्टाफ नहीं होंगे। वह हमारे साथ रहेंगे और खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करेंगे। वह समर्पण की मिसाल हैं और उन्हें दक्षिण अफ्रीका में टीम बेंच पर देखकर खिलाड़ियों को निश्चित तौर पर प्रेरणा मिलेगी।"
बेकहम को 2018 विश्व कप के लिए ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है और इस हैसियत से वह इंग्लैंड के प्रतिनिधि के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में मौजूद रहेंगे। इंग्लैंड ने 2018 विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।