केयर्न्स की पोल खोल दूंगा : ललित मोदी
केयर्न्स ने रविवार को कहा था कि उन्होंने मोदी के खिलाफ कानून की शरण ली है क्योंकि मोदी ने मैच फिक्सिंग के मनगढ़ंत आरोपों के कारण उन्हें इस वर्ष आईपीएल के तीसरे संस्करण में खेलने नहीं दिया। इस कारण इस प्रतिष्ठित लीग में उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।
केयर्न्स के अदालत जाने के दावे के बाद मोदी ने सोमवार को सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर जारी अपनी टिप्पणी में लिखा है कि वह केयर्न्स के कानून की शरण में जाने के दावे से घबराए नहीं हैं क्योंकि उनके पास इस बात का पुख्ता सबूत हैं कि केयर्न्स मैच फिक्सिंग में शामिल रहे हैं।
मोदी के शब्द, "हमारे पास इतना सबूत है कि हम केयर्न्स की पोल खोल देंगे। उन्हें सामने तो आने दीजिए।" मोदी खुद वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग को लेकर निलंबित हैं। उनके खिलाफ बीसीसीआई ने कई आरोप तय किए हैं, जिनका जवाब मोदी बीसीसीआई को दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications