श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम 17.3 ओवरों में महज 81 रन बनाकर आल आउट हो गई। अपनी टीम के लिए नाथन मैक्लम ने सर्वाधिक 36 रन जोड़े जबकि कप्तान डेनियल विटोरी ने 27 रनों की उपयोगी पारी खेली। इनके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
श्रीलंका की ओर से कुलसेकरा और मलिंगा ने तीन-तीन जबकि असंथा मेंडिस ने दो विकेट झटके।
जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम 15.3 ओवरों में 27 गेंदें शेष रहते ही तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। तिलकरत्ने दिलशान ने सर्वाधिक 33, थिसारा परेरा ने 24 और माहेला जयवर्धने ने 17 रन जोड़े।
न्यूजीलैंड की ओर से नाथन मैक्लम ने दो विकेट हासिल किया। कुलसेकरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दो मैचों की यह श्रंखला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। विटोरी को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications