चैम्पियंस लीग-2010 में खेलेंगी 10 टीमें
इंग्लैंड की घरेलू चैम्पियनशिप की विजेता और उपविजेता टीमों के इस वर्ष हिस्सा नहीं ले रहे होने के कारण टीमों की संख्या घट गई है। मैचों का आयोजन कब और कहां होगा, इसका फैसला आने वाले सप्ताह में किया जाएगा।
चैम्पियंस लीग के पहले संस्करण का आयोजन 2009 में भारत में हुआ था लेकिन इस बार इसका आयोजन 10 से 26 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका में होगा। इसमें हिस्सा लेने वाली 10 में से नौ टीमों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।
2010 की चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमें इस प्रकार हैं : चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल बैंगलोर चैलेंजर्स (भारत), विक्टोरियन बुशरेंजर्स और साउथ आस्ट्रेलियन रेडबैक्स (आस्ट्रेलिया), वारियर्स और हाईवेल्ड लायंस (दक्षिण अफ्रीका), सेंट्रल स्टैग्स (न्यूजीलैंड) और वायंबा इलेवंस (श्रीलंका)।
टूर्नामेंट की 10वीं टीम वेस्टइंडीज से होगी। इस टीम के नाम का फैसला कैरेबियाई घरेलू चैम्पियनशिप की समाप्ति के साथ इस वर्ष जुलाई में हो जाएगा। 2009 में विक्टोरिया बुशरेंजर्स टीम ने यह खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications