अफरीदी को आगामी श्रृंखलाओं के लिए पाकिस्तानी टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह एशिया कप के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे में टीम की कमान संभालेंगे।
पाकिस्तानी टीम को आस्ट्रेलिया के साथ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। इसके बाद उसका सामना इंग्लैंड के साथ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में होगा। पाकिस्तानी टीम तीन महीने के लंबे दौरे पर इंग्लैंड जाएगी।
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए मशहूर अफरीदी ने कहा कि वह गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हुए छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए जाएंगे।
चार वर्ष के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में लौटे अफरीदी ने कहा, "मैं अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दूंगा। मेरा मानना है कि मैं गेंदबाजी में टीम के लिए ज्यादा योगदान दे सकता हूं।"
अफरीदी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2006 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद उन्हें खराब प्रदर्शन के कारण टेस्ट टीम से हटा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।