Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा रैंकिंग में भारत को एक स्थान का नुकसान

बुधवार को जारी सूची में भारतीय टीम को एक वरीयता अंक गंवाना पड़ा है, जिसके कारण वह पिछले सप्ताह के 132वें क्रम से एक स्थान नीचे यानि 133वें क्रम पर पहुंच गई है। फिजी की टीम 132वें और बरमुडा 134वें स्थान पर है।

पांच बार के विश्व विजेता ब्राजील ने फीफा विश्व कप-2010 से ठीक पहले वरीयता क्रम में पहला स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है जबकि स्पेन दूसरे और पुर्तगाल तीसरे क्रम पर है। आठवें क्रम तक किसी टीम को उलटफेर नहीं झेलना पड़ा है।

छठे क्रम पर काबिज जर्मनी को हालांकि इस दौरान सर्वाधिक 25 अंक गंवाने पड़े हैं। चौथे क्रम पर इस तालिका में हॉलैंड है और पांचवें क्रम पर इटली की टीम है। सातवें स्थान पर दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेटीना है और आठवें पर इंग्लैंड है।

क्रोएशिया को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 10वें स्थान पर खिसक गया है जबकि फ्रांस उसकी जगह नौवें क्रम पर पहुंच गया है। रूस की टीम पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी 11वें स्थान पर है।

इस बार के विश्व कप के मेजबान दक्षिण अफ्रीका को वरीयता क्रम में सबसे अधिक सात स्थान का फायदा हुआ है। बाफना-बाफना नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी टीम 90 से 83वें स्थान पर पहुंच गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+