फ्रेंच ओपन : त्सोंग, यवझेनी, सिलिक और क्लबलकोवा तीसरे दौर में (लीड-1)
विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स की राह पर चलते हुए क्लबलकोवा ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में बुधवार को अमेरिका की वारवारा लेपचेंको पर कड़े संघर्ष के बाद 4-6, 6-2, 6-0 से जीत हासिल की।
अमेरिका की वीनस ने बुधवार को स्पेन की एरांतजा पारा सैंतोंजा को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से पराजित किया। इसके अलावा 19वीं वरीय रूस की नादिया पेत्रोवा भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। उन्होंने हंगरी की एग्नेस स्जावे को 6-1, 6-2 से मात दी।
पुरुष वर्ग में पांचवें वरीयता प्राप्त रॉबिन सोल्डरलिंग भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। पिछले वर्ष फाइनल खेल चुके स्वीडन के सोल्डरलिंग ने अमेरिका के गैरवरीय खिलाड़ी टेलर डेंट को आसानी से 6-0, 6-1, 6-1 से पराजित किया।
सोल्डरलिंग के अलावा 29वें वरीय स्पेन के अल्बर्ट मोंटानेस भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। मोंटानेस ने जर्मनी के टोबाएस काम्के को 6-3, 6-2, 6-1 से हराया। दूसरी ओर, त्सोंग ने तीसरे दौर में जगह बनाने के लिए अपने ही देश के जोसेलिन ओउनाना को आसानी से 6-0, 6-1, 6-4 से पराजित किया।
सिलिक ने दूसरे दौर में स्पेन के खिलाड़ी डेनियल गिमियो ट्रेवर को 6-3, 7-6, 6-2 से हराया जबकि यवझेनी ने स्लोवाकिया के लुकास लेको को कड़े संघष के बाद 6-7. 6-3, 6-3, 6-2 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications