हॉलैंड की टीम इन दिनों आस्ट्रियाई शहर सीफील्ड में अभ्यास कर रही है। व्लार को अभ्यास के दौरान ही चोट लगी थी। टीम प्रबंधन का कहना है कि उनकी बाईं जांघ की मांशपेशियां खिंच गई हैं।
विश्व कप के लिए हॉलैंड की टीम की घोषणा फ्रीएबर्ग में मेक्सिको के साथ गुरुवार को होने वाले अभ्यास मैच के बाद किया जाएगा। कोच बेर्ट वान मारविजक ने भी व्लार को टीम में शामिल करने को लेकर कुछ नहीं कहा।
'द आरेंजी' नाम से मशहूर हॉलैंड की टीम 31 मई तक सीफील्ड में रहेगी। उसे विश्व कप में डेनमार्क, जापान और कैमरून के साथ एक ग्रुप में रखा गया है। उसका पहला मैच 14 जून को डेनमार्क के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।