पब विवाद : सभी खिलाड़ियों ने माफी मांगी (लीड-1)
हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा ने जहां ईमेल के जरिए बोर्ड से उस घटना के लिए माफी मांगी वहीं युवराज सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा और पीयूष चावला ने बोर्ड अधिकारियों से मिलकर ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होने की भरोसा दिलाया।
जडेजा ने बोर्ड सचिव एन. श्रीनिवासन को भेजे गए ईमेल में लिखा है कि खिलाड़ी किसी तरह की झड़प में शामिल नहीं रहे हैं, लेकिन चूंकी इस घटना में उनका नाम सामने आया है और मुख्य तौर पर यह घटना भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से जुड़ी है, लिहाजा वह इसके लिए माफी मांगते हैं।
जडेजा ने लिखा है, "मुझे इस बात का खेद है कि बोर्ड ने सेंट लूसिया की घटना के लिए मेरे नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मैं उस घटना के लिए माफी मांगता हूं।" इस घटना में कथित तौर पर जडेजा के अलावा युवराज सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा, रोहित शर्मा, पीयूष चावला और मुरली विजय शामिल थे।
जडेजा ने पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा कुछ इस प्रकार दिया है, "हम मैच के बाद जब सेंट लूसिया के एक पब में गए, तब हमें देखने के लिए अमेरिका में रहने वाले भारतीय बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। वे हमारे खेल से और भारतीय टीम की हार से नाराज थे।"
"उन्होंने हमें गाली देनी शुरू कर दिया। हमने उन्हें कहा कि वे हमें गाली न दें लेकिन बार-बार कहने पर भी वे नहीं माने। स्थिति बिगड़ते देख हम वहां से चले गए। मैं वहां अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था लेकिन यह दुखद: है कि वहां ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications