मुझे टीम में जगह मिलने की आस थी : राणा
कराची, 26 मई (आईएएनएस)। प्रतिबंधित हरफनमौला खिलाड़ी राणा नवेद उल हसन ने कहा है कि वह एशिया कप तथा इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तानी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने की आस लगाए हुए थे लेकिन चयनकर्ताओं के फैसले से उन्हें निराशा मिली है।
राणा को बुधवार को एशिया कप के लिए चुनी गई 35 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। दूसरी ओर, चयनकर्ताओं ने आजीवन प्रतिबंध खेल रहे पूर्व कप्तान यूनिस खान, एक वर्ष का प्रतिबंध झेल रहे एक अन्य पूर्व कप्तान शोएब मलिक और देश के अब तक से सबसे विवादास्पद गेंदबाज शोएब अख्तर को इस टीम में जगह दी है।
राणा ने कहा, "मैं चयनकर्ताओं के इस फैसले से बेहद निराश हूं। मेरे लिए यह आहत करने वाला फैसला है। मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि यूनिस और मलिक को टीम में जगह मिलेगी और मुझे नहीं।"
बागी इंडियन क्रिकेट लीग में खेल चुके राणा ने कहा कि वह भविष्य को लेकर आशावान हैं और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
बकौल राणा, "मैं चयनकर्ताओं के इस फैसले को सहर्ष स्वीकार करता हूं। मैं आने वाले दिनो में टीम में जगह बनाने के लिए मेहनत करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications