त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम जिंबाब्वे पहुंची
भारतीय टीम मुंबई से जोहांसबर्ग के रास्ते बुलावायो पहुंची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस श्रृंखला की तीसरी टीम न्यूजीलैंड थी लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के जिंबाब्वे में खेलने से इंकार किए जाने के बाद इसमें भारत को शामिल किया गया।
इस श्रृंखला के लिए रैना को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सचिन तेंदुलकर सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
विराट कोहली को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह तथा प्रवीण कुमार को इस श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है।
त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन 28 मई से नौ जून तक होना है। भारतीय टीम फिलहाल वेस्टइंडीज में ट्वेंटी-20 विश्व कप खेलने में व्यस्त है। त्रिकोणीय श्रंखला की शुरुआत 28 मई को बुलावायो में होगी और इसका फाइनल नौ जून को हरारे में होगा।
इसके बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। ये मैच 12 और 13 जून को हरारे में खेले जाएंगे। इस श्रृंखला की दूसरी टीम न्यूजीलैंड थी लेकिन उसने सुरक्षा कारणों से नाम वापस ले लिया। उसका स्थान भारत ने लिया है।
टीम : मुरली विजय, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुरेश रैना (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, उमेश यादव, विनय कुमार, अशोक ढींढा, पंकज सिंह, अमित मिश्रा, प्रज्ञान ओझा तथा नमन ओझा (अतिरिक्त विकेटकीपर)।
श्रृंखला का कार्यक्रम इस प्रकार है :
28 मई : जिंबाब्वे बनाम भारत, बुलावालो
30 मई : भारत बनाम श्रीलंका, बुलावायो
1 जून : जिंबाब्वे बनाम श्रीलंका, बुलावायो
3 जून : जिंबाब्वे बनाम भारत, हरारे
5 जून : भारत बनाम श्रीलंका, हरारे
7 जून : जिंबाब्वे बनाम श्रीलंका, हरारे
9 जून : फाइनल, हरारे
भारत-जिंबाब्वे श्रंखला :
12 जून : पहला ट्वेंटी-20 मैच, हरारे
13 जून : दूसरा ट्वेंटी-20 मैच, हरारे
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications