समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' ने खबर दी है कि पत्नी एलिन नार्डेग्रेन के फ्लोरिडा के ज्यूपिटर द्वीप पर चले जाने के बाद वुड्स ने अपने लिए खास सुविधाओं से लैस एक नया घर बनवाने का फैसला किया है।
उनके नए घर में उनके बड़े होते बच्चों को लिए खास तरणताल होंगे और वह अपने लिए इस घर में अभ्यास के लिए एक गोल्फ कोर्स भी बनवा रहे हैं, जो संभवत: उनके घर के परिसर के पीछे स्थित होगा।
विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने के बाद से एलिन और वुड्स अलग-अलग रह रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक की बस औपचारिक घोषणा मात्र रह गई है। एलिन और वुड्स का विवाह 2005 में हुआ था और उनके दो बच्चे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।