फीफा विश्व कप : अभ्यास मैच में जर्मनी 24-0 से जीता
जर्मन टीम के लिए बेयर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज और मारियो गोमेज ने पांच-पांच गोल किए। दोनों खिलाड़ी इंटर मिलान के खिलाफ चैम्पियंस लीग फाइनल खेलकर हाल ही में टीम के साथ जुड़े हैं।
इसके अलावा पियोट ट्रोचवस्की ने तीन गोल दागे जबकि स्ट्राइकर काकाउ, लुकास पोदोलस्की, आंद्रेस बेक, टोनी क्रूस और स्टीफान किसलिंग ने दो-दो गोल दागे। स्टुटगार्ट के लिए खेलने वाले काकाउ ने कहा कि वह अभ्यास सत्र का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और खुद को फिट रखने की कोशिश में हैं।
इस बीच, ऐसी खबर है कि जर्मनी के कोच जोएकिम लो बेयर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले फिलिप लाम्ह को टीम का नया कोच नियुक्त कर सकते हैं। लो और लाम्ह की बुधवार को मुलाकात हुई। लो देखना चाहते हैं कि लाम्ह में नेतृत्व क्षमता है या नहीं और इसके लिए उन्होंने लाम्ह को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications