एशिया कप : गुल का खेलना तय नहीं
समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक टीम प्रबंधन चाहता है कि गुल आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी करें और यही कारण है कि उन्हें टीम में शामिल करने को लेकर जल्दबाजी भरा कोई फैसला नहीं किया जा रहा है।
गुल को ट्वेंटी-20 विश्व कप से ठीक पहले आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान चोट लगी थी। इस कारण वह ट्वेंटी-20 विश्व कप में नहीं खेल सके थे। पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई थी। गुल ने 2009 में अपनी शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तानी टीम को खिताबी जीत दिलाई थी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चिकित्सकों का करना है कि गुल के कंधे की चोट काफी बेहतर स्थिति में है और वह एशिया कप में खेलने की स्थिति में आ सकते हैं लेकिन चूंकि इंग्लैंड दौरा टीम के लिए ज्यादा अहम है, लिहाजा उन्हें कुछ दिन और आराम के लिए कहा गया है।
इस संबंध में गुल ने कहा, "मेरे कंधे की चोट 80-90 फीसदी भर चुकी है लेकिन चिकित्सकों ने कहा है कि मुझे आराम करना चाहिए क्योंकि इंग्लैंड दौरे में मेरी काफी अहम भूमिका होगी। चोट लगने के बाद से मैंने एक बार भी गेंदबाजी नहीं की है। मैं पूरी तरह आराम कर रहा हूं लेकिन जल्द ही अभ्यास के लिए लौटूंगा क्योंकि लय में लौटने में भी मुझे काफी वक्त लग जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications