वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' के मुताबिक मैराडोना ने एक रेडियो चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि सोमवार को कनाडा के साथ खेले गए दोस्ताना मैच में मिली 5-0 की जीत के बाद वह अपनी टीम की तीसरी खिताबी जीत को लेकर ज्यादा उम्मीद रखने लगे हैं।
मैराडोना ने कहा, "अगर हम विश्व कप जीत गए तो हम ब्यूनस आयर्स में निर्वस्त्र होकर दौड़ लगाएंगे।" मैराडोना ने यह बयान एक पत्रकार द्वारा यह पूछा जाने पर दिया कि विश्व कप जीतकर स्वदेश लौटने के बाद वह सबसे पहले क्या करेंगे।
अर्जेटीना को विश्व कप में ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में नाइजीरिया, ग्रीस और दक्षिण कोरिया की टीमें हैं। इस दक्षिण अमेरिकी देश का पहला मुकाबला 12 जून को अफ्रीकी महाशक्ति नाइजीरिया के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।