डी सिल्वा को खेल मंत्री चंद्रासीरी भंडारा रत्नायके ने बुधवार को चयन प्रमुख नियुक्त किया। समिति में रंजीत फर्नाडो, अमल सिल्वा और शब्बीर असरगेर्ले को भी शामिल किया गया है।
यह समिति असंथा डी मेल की अध्यक्षता वाली चयन समिति का स्थान लेगी। पुरानी समिति में डॉन अनुरासिरी, विनोथेन जॉन और चमिंडा मेंडिस शामिल थे। डी मेल और अनुरासिरी चार साल से चयनकर्ता हैं।
नई चयन समिति के सामने 2011 में श्रीलंका, भारत और बांग्लादेश की मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए टीम के चयन की जिम्मेदारी होगी। विश्व कप का आयोजन फरवरी-मार्च में होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।