कोच अल्बटरे कार्लोल परेरा की देखरेख में 'बाफना-बाफना' नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी लगातार नौवीं जीत हासिल की है। परेरा ने पिछले वर्ष नवंबर में इस टीम की कमान संभाली थी।
यह मैच नवनिर्मित सॉकर सिटी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के जरिए नए और खूबसूरत स्टेडियम की भी परीक्षा हुई। मैच के लिए 70 हजार दर्शक सॉकर सिटी स्टेडियम पहुंचे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम को विश्व कप से पहले अपना आखिरी अभ्यास मैच पांच जून को डेनमार्क के खिलाफ खेलना है। डेनमार्क ने गुरुवार को सेनेगल को 2-1 से पराजित किया।
डेनमार्क से भिड़ने से पहले मेजबान टीम को 31 मई को ग्वाटेमाला के साथ उत्तरी शहर पोलोक्वाने में एक और अभ्यास मैच खेलना है। विश्व कप का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई तक होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।