Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : रोहित का शतक, जिंबाब्वे को 286 रनों का लक्ष्य (लीड-4)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन 119 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 114 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले रोहित ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर स्थिति संभाल ली।

जडेजा ने भी 61 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 61 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने रोहित के साथ पांचवें विकेट के लिए 132 रन जोड़े। कप्तान सुरेश रैना ने भी 53 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से 37 रनों का योगदान दिया। उन्होंने रोहित के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। यूसुफ पठान 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत ने रैना के अलावा सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (22), मुरली विजय (11) और उपकप्तान विराट कोहली (0) के विकेट गंवाए। विजय और कोहली रन आउट हुए जबकि कार्तिक का कैच विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर ने प्रास्पर उत्सेया की गेंद पर लपका। जिंबाब्वे के गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन करते हुए 29 अतिरिक्त रन लुटाए। इनमें से 27 रन पहले पांच ओवर में दिए गए थे।

श्रृंखला की तीसरी टीम श्रीलंका है। इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित आठ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इसके अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह तथा प्रवीण कुमार भी इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+