Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : जिंबाब्वे ने भारत को 6 विकेट से हराया (लीड-7)

युवा शक्ति का दम भरने वाली भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे के सामने 286 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था लेकिन अपने बल्लेबाजों की शानदार सफलता के दम पर जिंबाब्वे की टीम ने इस लक्ष्य को 48.2 ओवर में चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

टेलर ने अपनी 103 गेंदों की यादगार पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने 43 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाने वाले मासाकाद्जा के साथ पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़कर अपनी टीम को अपेक्षित शुरुआत दी।

ग्रेग लैम्ब ने भी 27 रनों की उपयोगी पारी खेली। लम्ब और इर्विन ने दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई। जिंबाब्वे को जीत दिलाने में इर्विन की सबसे अहम भूमिका रही। इर्विन ने चार्ल्स कोवेंट्री (32) के साथ 55 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए तेजी से रन बटोरे।

इर्विन ने अपनी 60 गेंदों की नाबाद पारी में पांच चौके लगाए। इर्विन की पारी देखकर एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि वह अपने करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं। कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा 16 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 58 रन जोड़े।

इससे पहले, मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा के करियर के पहले शतक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने सम्मानजनक योग हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए।

उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन 119 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 114 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले रोहित ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर स्थिति संभाल ली। जडेजा ने भी 61 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 61 रनों की नाबाद पारी खेली।

जडेजा ने रोहित के साथ पांचवें विकेट के लिए 132 रन जोड़े। कप्तान सुरेश रैना ने भी 53 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से 37 रनों का योगदान दिया। उन्होंने रोहित के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। यूसुफ पठान 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत ने रैना के अलावा सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (22), मुरली विजय (11) और उपकप्तान विराट कोहली (0) के विकेट गंवाए। विजय और कोहली रन आउट हुए जबकि कार्तिक का कैच विकेटकीपर टेलर ने प्रास्पर उत्सेया की गेंद पर लपका। जिंबाब्वे के गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन करते हुए 29 अतिरिक्त रन लुटाए। इनमें से 27 रन पहले पांच ओवर में दिए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+