हॉकी इंडिया 5 जुलाई से पहले चुनाव कराने की योजना बना रही है। इसके लिए उसे अंतर्राष्ट्ररीय हॉकी फेडरेशन का भी समर्थन प्राप्त है। हालांकि खेल मंत्रालय ने उससे कहा है कि न्यायालय के फैसले को देखते हुए सरकार से परामर्श किए बगैर वह चुनाव की योजना न बनाए।
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि बैठक के एजेंडे में विभिन्न इकाइयों को दी गई संबद्धता का सत्यापन एक प्रमुख मुद्दा है।
हॉकी इंडिया ने संबद्ध सभी इकाइयों को जारी सूचना में कहा है कि वह अपनी संस्था से एक पुरुष और एक महिला प्रतिनिधि को बैठक में भेजें।
हॉकी इंडिया ने संबद्ध इकाइयों से कहा कि वह अपने प्रतिनिधियों के नाम 11 जून तक जमा करा दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।