Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : श्रीलंका के 2 विकेट गिरे (लीड-2)

श्रीलंका का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा के रूप में गिरा जबकि दूसरे विकेट के रूप में थिलन समरवीरा पेवेलियन लौटे। थरंगा का विकेट आठ और समरवीरा विकेट 39 रन के कुल योग पर गिरा।

उपकप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए थरंगा को रन आउट किया। समरवीरा का विकेट प्रज्ञान ओझा ने लिया। समरवीरा ने 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाए।

श्रीलंकाई टीम ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। कप्तान तिलकरत्ने दिलशान 19 बनाकर खेल रहे हैं जबकि उनके नायब एंजेलो मैथ्यूज ने खाता नहीं खोला है।

भारतीय टीम शुक्रवार को जिंबाब्वे के साथ खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है जबकि श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच खेल रही है। भारतीय टीम सुरेश रैना और श्रीलंकाई टीम दिलशान की कप्तानी में खेल रही है।

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार के स्थान पर स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा को मौका दिया गया है। भारत दो स्पिनरों के साथ खेल रहा है। दूसरे स्पिनर अमित मिश्रा हैं।

इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित आठ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

कोहली को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह तथा प्रवीण कुमार इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं।

सहवाग, प्रवीण और गंभीर पूरी तरह फिट नहीं हैं। इस श्रृंखला के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। ये मैच 12 और 13 जून को हरारे में खेले जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+