त्रिकोणीय श्रृंखला : श्रीलंका के 40 ओवर में 156 रन (लीड-4)
उपकप्तान एंजेलो मैथ्यूज 73 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि थिसिरा परेरा ने खाता नहीं खोला है। श्रीलंका ने कप्तान तिलकरत्ने दिलशान (61), उपुल थरंगा (1), थिलन समरवीरा (19), चमारा कापूगेदारा (20) और चमारा सिल्वा (5) के विकेट गंवाए हैं।
दिलशान ने कप्तानी पारी खेलते हुए 84 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि कापूगेदारा ने 48 गेंदों का सामना किया। दिलशान और मैथ्यूज ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। इसके बाद मैथ्यूज ने कापूगेदारा के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े।
श्रीलंका का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा के रूप में गिरा जबकि दूसरे विकेट के रूप में थिलन समरवीरा पेवेलियन लौटे। थरंगा का विकेट आठ और समरवीरा विकेट 39 रन के कुल योग पर गिरा।
उपकप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए थरंगा को रन आउट किया। समरवीरा का विकेट प्रज्ञान ओझा ने लिया। समरवीरा ने 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाए।
बहरहाल, भारतीय टीम शुक्रवार को जिंबाब्वे के साथ खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है जबकि श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच खेल रही है। भारतीय टीम सुरेश रैना और श्रीलंकाई टीम दिलशान की कप्तानी में खेल रही है।
भारतीय टीम ने इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार के स्थान पर स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा को मौका दिया गया है। भारत दो स्पिनरों के साथ खेल रहा है। दूसरे स्पिनर अमित मिश्रा हैं।
इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित आठ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
कोहली को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह तथा प्रवीण कुमार इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं।
सहवाग, प्रवीण और गंभीर पूरी तरह फिट नहीं हैं। इस श्रृंखला के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। ये मैच 12 और 13 जून को हरारे में खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications