Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय टीम के नाम सर्वाधिक एकदिवसीय मैच खेलने का रिकार्ड

भारतीय टीम ने रविवार को अपना 742वां मै खेला। उसने आस्ट्रेलियाई टीम को पीछे छोड़ा है, जिसने अब तक 741 मैच खेले हैं।

श्रीलंका के साथ हुए इस मैच के दौरान श्रीलंकाई हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने अपने करियर का सर्वोच्च व्यक्तिगत योग हासिल किया। उन्होंने 75 रन बनाए।

एकदिवसीय मैचों में यह उनका चौथा अर्धशतक है। श्रीलंकाई कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने भी 61 रनों की उपयोगी पारी खेली। दिलशान ने पिछले 17 मैचों में भारत के खिलाफ अपना आठवां अर्धशतक जड़ा।

भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच अब तक कुल 122 मैच हुए हैं। इनमें से 65 में भारत की जीत हुई है।

रोहित शर्मा (101) और विराट कोहली (82) ने तीसरे विकेट के लिए 154 रन जोड़े। इस विकेट के लिए जिंबाब्वे में भारत का अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है।

रोहित ने अपनी शतकीय पारी के माध्यम से महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। इससे पहले तेंदुलकर ने ही जिंबाब्वे में अब तक दो शतक लगाए थे।

रोहित जिंबाब्वे में एक ही श्रृंखला में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 101 रन की शतकीय पारी के लिए रोहित को पहली बार मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+