फीफा विश्व कप : पेपे को अभ्यास करने की छूट

By Staff
मेड्रिड। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने अपने डिफेंडर पेपे को फीफा विश्व कप-2010 के मद्देनजर उनकी राष्ट्रीय टीम-पुर्तगाल के साथ अभ्यास करने की इजाजत दे दी है।

पेपे ने पिछले वर्ष दिसंबर में अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था और तभी से वह मैदान से बाहर चल रहे थे। रियल के चिकित्सकों की अनुमति मिलने के बाद अब वह अपनी टीम के साथ अभ्यास कर सकते हैं।

पेपे को विश्व कप के लिए संभावित टीम में शामिल किया है और कोच कार्लोस क्वेरोज अगले कुछ दिनों में अंतिम रूप से 23 सदस्यीय टीम की घोषणा करने वाले हैं। इस लिहाज से ब्राजील में जन्मे पेपे का अपनी टीम के साथ अभ्यास करना फायदेमंद रहेगा क्योंकि इसके जरिए वह टीम प्रबंधन और कोच के सामने अपनी फिटनेस साबित कर सकेंगे।

पेपे ने पुर्तगाल के लिए क्वालीफाईंग मुकाबलों में बढ़िया प्रदर्शन किया था लेकिन दिसंबर में वेलेंसिया के साथ खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में वह चोटिल हो गए थे। उस चोट से उबरने के लिए उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा था।

पुर्तगाल की टीम को ग्रुप-जी में पांच बार के चैम्पियन ब्राजील, कोस्टा रिका और उत्तर कोरिया के साथ रखा गया है। उसका पहला मैच 15 जून को कोस्टा रिका के साथ होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, May 31, 2010, 6:00 [IST]
Other articles published on May 31, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+