फीफा विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने ग्वाटेमाला को 5-0 से हराया
टीम के कोच कार्लोल एल्बटरे पारेरा अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं। 'बाफना-बाफना' नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी टीम 11 अभ्यास मैचों में अपराजेय रही है। उसने छह मैच जीते हैं जबकि पांच मैच ड्रा रहे हैं।
मेजबान टीम को ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में 11 जून को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में मेक्सिको के साथ भिड़ना है और पारेरा अपनी टीम की जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम को अब और कोई अभ्यास मैच नहीं खेलना है। अब उसे सीधे विश्व कप मुकाबले में मेक्सिको से भिड़ना है। इसे लेकर पारेरा ने कहा, "हमारी तैयारी अच्छी है। मैं इससे संतुष्ट हूं। अब हमारा लक्ष्य जोरदार प्रशिक्षण और खुद को फिट बनाए रखने पर है।"
विश्व कप का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई के बीच होना है। इसमें विश्व फुटबाल की शीर्ष 32 टीमें शिरकत कर रही हैं। 30 दिन के इस आयोजन के दौरान नौ आयोजन स्थलों के 10 स्टेडियमों में कुल 64 मैच खेले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications