त्रिकोणीय श्रृंखला : जिंबाब्वे का पहला विकेट गिरा (लीड-3)
तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो ने मेहमान टीम को पहली सफलता दिलाई। दिलहारा ने भारत के खिलाफ शानदार नाबाद अर्धशतक लगाने वाले ब्रेंडन टेलर को मात्र दो रन के व्यक्तिगत योग पर सूरज चांदीमल के हाथों कैच कराया।
जिबाब्वे का यह विकेट चार रन के कुल योग पर गिरा। जिंबाब्वे ने छह ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। हेमिल्टन मासाकाद्जा 11 और ग्रेग लैम्ब नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।
सोमवार रात को और मंगलवार को सुबह हुई जोरदार बारिश के कारण पिच गीली हो गई थी और यही वजह है कि मैच लगभग चार घंटे विलंब के साथ शुरू हुआ। इस मैच को 27-27 ओवरों तक सीमित किया गया है।
जिंबाब्वे की टीम ने भारत को हराकर अपने खाते में पहले ही एक जीत दर्ज करा ली है जबकि श्रीलंकाई टीम रविवार को भारत के हाथों सात विकेट से हार चुकी है।
जिंबाब्वे की टीम जहां अपना विजय क्रम जारी रखना चाहेगी वहीं श्रीलंकाई टीम का प्रयास प्रतियोगिता में बने रहने का होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications