त्रिकोणीय श्रृखला : श्रीलंका को मिला 119 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे की टीम 27 ओवरों तक सीमित किए गए इस मैच में 24.5 ओवरों में ही पेवेलियन लौट गई। सलामी बल्लेबाज हेमिल्टन मासाकाद्जा ने सर्वाधिक 62 रनों का योगदान दिया। मासाकाद्जा ने 69 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया।
जिंबाब्वे के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके। श्रीलंका की ओर से सूरज रांडीव ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि दिलहारा फर्नाडो, असंथा मेंडिस और जीवन मेंडिस को दो-दो विकेट मिले।
सोमवार रात को और मंगलवार सुबह हुई जोरदार बारिश के कारण पिच गीली हो गई थी। यही वजह है कि मैच लगभग चार घंटे विलंब के साथ शुरू हुआ। इस मैच को 27-27 ओवरों तक सीमित किया गया है।
जिंबाब्वे की टीम ने भारत को हराकर अपने खाते में पहले ही एक जीत दर्ज करा ली है जबकि श्रीलंकाई टीम रविवार को भारत के हाथों सात विकेट से हार चुकी है।
जिंबाब्वे की टीम जहां अपना विजय क्रम जारी रखना चाहेगी वहीं श्रीलंकाई टीम का प्रयास प्रतियोगिता में बने रहने का होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications