विश्व स्क्वॉश के सर्वोच्च वरीय भारतीय खिलाड़ी बने घोषाल
घोषाल ने वर्ष 1995 में महिला अंतर्राष्ट्रीय स्क्वॉश खिलाड़ी संघ (डब्ल्यूआईएसपीए) वरीयता क्रम में 27वां स्थान हासिल करने वाली पूर्व महिला राष्ट्रीय चैम्पियन मिशा ग्रेवाल को पीछे छोड़ा। यह वरीयता क्रम जून महीने के लिए जारी किया गया है।
घोषाल ने वर्ष 2003 में पेशेवर स्क्वॉश की दुनिया में कदम रखा था। पिछले महीने उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप और काहिरा में आयोजित स्काई ओपन में मलेशिया के मोहम्मद अजलान को लगातार दो मौकों पर हराया था।
डब्ल्यूआईएसपीए के विश्व वरीयता क्रम में महिला खिलाड़ी जोशना चिनप्पा 28वें क्रम पर हैं। यह वरीयता क्रम भी जून के लिए जारी किया गया है। जोशना ने पिछले महीने जर्मन लेजीड ओपन खिताब जीता था।
पुरुष वर्ग में भारत के सिद्धार्थ सुचदे 81वें, हरिंदर पाल संधू 94वें, ऋत्विक भट्टाचार्य 139वें और गौरव नांदराजोग 175वें वरीय खिलाड़ी हैं। महिला वर्ग में दीपिका पाल्लीकल को 40वां, अनाका अलाकामोनी को 59वां और अपराजिता बालामुरुगन को 80वां स्थान प्राप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications