Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : जिंबाब्वे के हाथों भारत की लगातार दूसरी हार (लीड-7)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी जिंबाब्वे की टीम ने 195 रनों के अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य को 38.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अपने करियर का तीसरा मैच खेल रहे ब्रेंडन टेलर (74) और सलामी बल्लेबाज हेमिल्टन मासाकाद्जा (66) जिंबाब्वे की भारत पर लगातार दूसरी जीत के हीरो रहे। जिंबाब्वे ने बीते शुक्रवार को भी भारत को छह विकेट से पराजित किया था।

टेलर ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया जबकि मासाकाद्जा ने श्रीलंका के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था। जिंबाब्वे की टीम हालांकि श्रीलंका के हाथों हार गई थी।

मासाकाद्जा ने अपनी 86 गेंदों की पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के जड़े। उन्होंने 90 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाने वाले टेलर के साथ पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़कर अपनी टीम की जीत की नींव रखी।

कप्तान एल्टन चिंगुम्बुरा 20 रन बनाकर और तातेंदा ताइबू 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। चार्ल्स कोवेंट्रे ने 20 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए जबकि प्रज्ञान ओझा को एक सफलता मिली। जडेजा ने बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाते हुए अर्धशतक लगाया था।

भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (33) रनोंे की सराहनीय पारी खेली थी लेकिन बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे थे। जडेजा ने अपनी 72 गेंदों की संघर्षपूर्ण पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए।

कार्तिक ने 47 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके जड़े। इसके अलावा मुरली विजय ने 21 और विराट कोहली ने 18 रनों का योगदान दिया। दो मैचों में लगदातार शतक लगाने वाले रोहित शर्मा (13), कप्तान सुरेश रैना (3), यूसुफ पठान (15), अमित मिश्रा (0) ने निराश किया।

अशोक ढींढा ने 16 रन बनाए जबकि प्रज्ञान ओझा सात तथा उमेश यादव तीन रन बनाकर नाबाद लौटे। जिंबाब्वे की ओर से ग्रेग लैम्ब ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इस मैच के लिए जिंबाब्वे की टीम ने चार स्पिनरों को मैदान में उतारा था जबकि भारतीय टीम दो विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ मैदान में उतरी थी।

इस श्रृंखला में भारत की यह दूसरी हार है। उसने जिंबाब्वे के खिलाफ बीते शुक्रवार को मिली हार के बाद रविवार को श्रीलंका पर प्रभावशाली जीत दर्ज की थी। श्रृंखला का अगला मैच जिंबाब्वे और श्रीलंका के बीच पांच जून को खेला जाएगा। इसके बाद अंतिम मुकाबले में भारत को श्रीलंका के साथ भिड़ना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+