Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ्रेंच ओपन : पेस-डुल्ही की जोड़ी फाइनल में हारी

पेरिस, 5 जून (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही फ्रेंच ओपन के पुरुषों के युगल मुकाबलों के फाइनल में कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की जोड़ी से 5-7, 2-6 से हार गई।

नेस्टर और जिमोनजिक की जोड़ी को मैच जीतने में 65 मिनट लगे। इस जोड़ी ने पहली बार फ्रेंच ओपन का युगल मुकाबला जीता है। इससे पहल यह जोड़ी विंबलडन में 2008 और 2009 में युगल मुकाबला जीत चुकी है।

पेस और डुल्ही की तीसरी वरीय जोड़ी ने गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रिया के जूलियन नोल्स और इजरायल के एंडी रैम की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से पराजित किया था।

पिछले वर्ष खिताब जीतने वाली इस जोड़ी ने मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में पोलैंड के मारिस्वेज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मैटकोवस्की की जोड़ी को सीध सेटों में 6-1, 6-3 से हराया था।

कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की दूसरी वरीय जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के वेल्से मूडी और बेल्जियम के डिक नार्मन को आसानी से 6-0, 6-3 से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+