वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने खबर दी है कि फुटबाल विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका गए एश्ले पांच सप्ताह पहले 23 वर्षीय सारा पर्नेल से मिले थे। सारा पूर्व लैपडांसर हैं।
लंदन के एक क्लब में हुई उस मुलाकात के बाद से एश्ले और सारा के बीच करीबी बढ़ने लगी और दोनों काफी करीब आ गए। इसके बाद दोनों के बीच रोजाना मुलाकात होने लगी।
वेबसाइट ने यह भी लिखा है कि सारा ने इस दौरान एश्ले को चेरिल के साथ खराब हुए संबंध को लेकर सांत्वना दी और उन्हें भविष्य की ओर देखने के लिए समझाया।
उल्लेखनीय है कि अवैध संबंध रखने के कारण गायिका चेरिल ने फुटबाल स्टार एश्ले से संन्यास ले लिया है। अब उन्होंने अपने नाम के आगे कोल लगाने भी बंद कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।