समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एम्सर्टडम में शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में रोबेन ने दो गोल किए लेकिन खेल खत्म होने से तीन मिनट पहले उनके जांघ की मांसपेशियों में अचानक खिंचाव आ गया।
रोबेन की चोट का रविवार को स्कैन किया गया। कोच बर्ट वान मारविज्क ने कहा है कि वह रोबेन के स्थानापन्न को लेकर फैसले के लिए 14 जून तक इंतजार करना चाहेंगे। इस दिन हॉलैंड को डेनमार्क के साथ भिड़ना है।
उन्होंने कहा, "रोबेन की चोट का स्कैन किया गया है। हम चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रोबेन के स्वदेश लौटने के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है। हम इसके लिए 14 जून तक इंतजार करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।