तेंदुलकर ने एशिया कप के दौरान आराम करने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि तेंदुलकर को एशिया कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।
तेंदुलकर ने जिंबाब्वे में जारी त्रिकोणीय श्रृंखला से भी दूर रहने का फैसला किया था। इस श्रृंखला से भारतीय टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। श्रृंखला का फाइनल जिंबाब्वे और श्रीलंका के बीच नौ जून को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।