इस सूची में सोमदेव की यह अब तक की सबसे अच्छी स्थिति है। सोमदेव ने रविवार को पेरिस में समाप्त वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के लिए क्वालीफाई करके चार स्थान का फायदा हासिल किया है।
भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी को हालांकि इस सूची में दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। फ्रेंच ओपन की शुरुआत से पहले युकी 396वें क्रम पर थे लेकिन अब वह 398वें क्रम पर पहुंच गए हैं।
फ्रेंच ओपन का युगल फाइनल खेलने वाले लिएंडर पेस और एक अन्य दिग्गज महेश भूपति के युगल वरीयता क्रम में कोई सुधार नहीं हुआ है।
चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही के साथ फाइनल खेलने वाले पेस पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी छठे और बेलारूस के मैक्स मिर्नी के साथ फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेने वाले भूपति सातवें क्रम पर विराजमान हैं।
रोहन बोपन्ना को हालांकि इस क्रम में चार स्थान का फायदा हुआ है। पाकिस्तान के अहसाम उल हक कुरैशी के साथ खेलने वाले रोहन अब शीर्ष-50 जोड़ीदारों में स्थान बना चुके हैं।
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) के एकल वरीयता क्रम में सानिय मिर्जा को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन युगल में उन्हें दो स्थान गंवाने पड़े हैं। एकल में सानिया 91वें और युगल में 75वें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।