120,000 डॉलर इनामी इंडियन ओपन की शुरुआत महिला एकल के लिए होने वाले क्वालीफाईंग दौर के मुकाबलों से होगी। इस दौरान भारतीय प्रशंसकों को सायना से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विश्व वरीयता क्रम में छठा क्रम हासिल कर चुकीं सायना ने घरेलू कोर्ट पर अब तक किसी भी अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है।
महिलाओं में जहां भारत की उम्मीदें सायना पर हैं वहीं पुरुषों के एकल वर्ग में चेतन आनंद भारतीय अपेक्षाओं का भार ढोएंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आनंद इस खिताब को जीतकर प्रकाश पादुकोण की बराबरी करना चाहेंगे।
प्रकाश ने 1981 में इस प्रतियोगिता के पहले संस्करण का खिताब जीता था। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा इंडियन ओपन में मलेशिया के एफ. मोहम्मद, 2003 में ऑल इंग्लैंड खिताब जीतने वाले मोहम्मद हफीज हाशिम और जार्केल अब्दुल लतीफ मोहम्मद, सिंगापुर की ली याओ और शिंटा मुल्ला जैसी प्रमुख खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।