Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : श्रीलंका की खिताबी जीत (लीड-6)

गेंदबाजों के बूते जिंबाब्वे को 199 रनों पर समेटने वाली श्रीलंकाई टीम खिताबी मुकाबले में चैम्पियन की तरह खेली। उसने अब तक इस श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाली मेजबान टीम को आस-पास भी नहीं फटकने दिया।

पहले तो उसके गेंदबाजों ने कसा हुआ प्रदर्शन किया और फिर अपने सलामी बल्लेबाजों के बीच हुई 160 रनों की शतकीय साझेदारी की बदौलत मेहमान टीम ने शानदार सफलता अर्जित की। दिलशान की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम ने पहला खिताब जीता है।

दिलशान ने अपनी 102 गेंदों की पारी में 14 चौके लगाए। उन्होंने उपुल थरंगा के साथ शतकीय साझेदारी निभाई। थरंगा ने भी उम्दा पारी खेली और टीम के लिए जीत का आधार तय करके पेवेलियन लौटे। थरंगा ने 79 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 72 रन बनाए।

इससे पहले, जिंबाब्वे की टीम 49 ओवर बल्लेबाजी कर सकी। लीग मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले जिंबाब्वे के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। तातेंदा ताइबू (71) और ग्रेग लैम्ब (37) को छोड़कर कोई और बल्लेबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

अब तक अच्छी बल्लेबाजी करते आए हेमिल्टन मासाकाद्जा (4), श्रृंखला में सर्वाधिक रन बटोरने वाले ब्रेंडर टेलर (19), क्रेग इरविन (9), कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा (10), चार्ल्स कोवेंट्री (18) और ग्रीम क्रेमर (5) ने निराश किया।

ताइबू ने मुश्किल समय में विकेट पर टिके रहते हुए 93 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए। लैम्ब ने 65 गेंदों की पारी के दौरान एक बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। प्रास्पर उत्सेया 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि असंथा मेंडिस और जीवन मेंडिस की स्पिन जोड़ी ने दो-दो विकेट हासिल किए। नुवान कुलसेकरा को भी एक सफलता मिली।

इस श्रृंखला की तीसरी टीम भारत की थी। सुरेश रैना की कप्तानी में यहां खेलने पहुंची भारत की युवा टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह चार में से तीन लीग मैचों में हार गए। दो मैचो में उसे जिंबाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+