Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : दक्षिण कोरिया ने ग्रीस को 2-0 से हराया (लीड-2)

इस विश्व का यह पहला मैच है, जिसका परिणाम निकला है। पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे थे। मेक्सिको ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 1-1 की बराबरी पर रोका था जबकि फ्रांस और उरुग्वे का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा था।

कोरियाई टीम ने मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त बना ली थी। वर्ष 2002 में अपनी और जापान की संयुक्त मेजबानी में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली कोरियाई टीम ने सातवें मिनट में ही बढ़त बना ली थी।

उसके लिए इस विश्व कप का पहला गोल डिफेंडर ली जुंग शू ने किया। यह गोल ग्रीस के खिलाड़ी जी. सिटारिडिस द्वारा फाउल खेलने के बाद कोरिया को मिले फ्रीकिक पर हुआ।

अपनी बाईं ओर से आई फ्रीकिक पर जुंग शू ने शानदार वॉली के जरिए अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। शानदार खेल दिखी रही कोरियाई टीम ने मध्यांतर के बाद भी जोरदार आक्रमण जारी रखा।

मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर और कप्तान पार्क जी सुंग ने नेतृत्व में कोरियाई टीम की एकता देखने लायक थी। इसी का नतीजा था कि 52वें मिनट में कोरियाई टीम एक और गोल करने में सफल रही।

बेहतरीन स्ट्राइकर माने जाने वाले 29 वर्षीय सुंग ने 30 यार्ड दूरी अकेले दम पर नापते हुए यह गोल किया। सुंग ने एक कप्तान के तौर पर शानदार क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पहले तो ग्रीस की टीम के सभी डिफेंडर को छकाया और फिर थोड़ा रुककर गोलकीपर एलेकजेंड्रोस तोरवास के बगल से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

यह पूरी तरह व्यक्तिगत गोल था और इस गोल ने साबित कर दिया है कि आखिर सुंग को क्यों एशिया ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे तेज तर्रार स्ट्राइकरों में से एक समझा जाता है।

शनिवार को ग्रुप-बी के दूसरे मुकाबले में अर्जेटीना और नाइजीरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। दिन का तीसरा मुकाबला ग्रुप-सी के अंतर्गत इंग्लैंड और अमेरिका के बीच खेला जाएगा।

विश्व कप के पहले दिन खेले गए दो मुकाबले बराबरी पर छूटे थे। पहले मैच में मेक्सिको ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 1-1 की बराबरी पर रोका था जबकि दूसरे मुकाबले में दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे ने फ्रांस को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया था।

11 जून से शुरू हुए विश्व कप में कुल 32 टीमें शिरकत कर रही हैं। विश्व कप का फाइनल 11 जुलाई को खेला जाएगा। इसके मैच नौ आयोजन स्थलों में स्थित 10 स्टेडियमों में खेले जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+