फीफा विश्व कप : अर्जेटीना-नाइजीरिया मुकाबला शुरू
फीफा विश्व कप में अर्जेटीना की टीम लगातार तीसरी बार अपना पहला ग्रुप मैच नाइजीरिया से खेल रही है। वर्ष 2002 और 2006 में भी उसने अपने अभियान की शुरुआत नाइजीरिया को हराकर की थी। अर्जेटीना ने पहला मैच 1-0 से और दूसरा मैच 2-1 से जीता था।
इस दिन पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए ग्रुप-बी के पहले मुकाबले में दक्षिण कोरियाई टीम ने ग्रीस को 2-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। इस विश्व कप में दक्षिण कोरिया के लिए पहला गोल डिफेंडर ली जुंग शू ने किया। दूसरा गोल, मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर और कप्तान पार्क जी सुंग ने 52वें मिनट में दागा।
दिन का तीसरा मुकाबला ग्रुप-सी के अंतर्गत इंग्लैंड और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 60 वर्ष के अंतराल के बाद विश्व कप में आमने-सामने होंगी।
विश्व कप के पहले दिन खेले गए दो मुकाबले बराबरी पर छूटे थे। पहले मैच में मेक्सिको ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 1-1 की बराबरी पर रोका था जबकि दूसरे मुकाबले में दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे ने फ्रांस को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया था।
11 जून से शुरू हुए विश्व कप में कुल 32 टीमें शिरकत कर रही हैं। विश्व कप का फाइनल 11 जुलाई को खेला जाएगा। इसके मैच नौ आयोजन स्थलों में स्थित 10 स्टेडियमों में खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications