ट्वेंटी-20 श्रृंखला : भारत ने जिंबाब्वे को 6 विकेट से हराया (लीड-5)
भारतीय टीम ने यूसुफ पठान (नाबाद 37), विराट कोहली (नाबाद 26) और कप्तान सुरेश रैना (28) की उम्दा पारियों की बदौलत 15 ओवरों में चार विकेट गंवाकर जीत के लिए जरूरी 112 रन बना लिए।
पठान ने अपनी 24 गेंदों की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए जबकि कोहली ने 21 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ा। रैना ने अपनी कप्तानी पारी के दौरान 17 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा।
भारत ने रैना के अलावा मुरली विजय (5), इंडियन प्रीमियर लीग के माध्यम से शोहरत बटोरने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा (2), और रोहित शर्मा (10) के विकेट गंवाए।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के बाद नौ विकेट पर 111 रन ही बन सकी। चामू चिभाभा ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया जबकि क्रेग इर्विन ने 30 रन जोड़े।
चिभाभा ने 30 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से उपयोगी पारी खेली। दूसरी ओर इर्विन ने 42 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए।
भारत की ओर से आर. विनय कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट अपनी झोली में डाले जबकि अशोक ढींढा और प्रज्ञान ओझा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। आर. अश्विन और पीयूष चावला को भी एक-एक सफलता मिली।
जिंबाब्वे के लिए चिभाभा और इर्विन के अलावा हेमिल्टन मासाकाद्जा (1), शानदार फार्म में चल रहे ब्रेंडन टेलर (15), विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताइबू (4), कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा (3), ग्रेग लैम्ब (1), प्रास्पर उत्सेया (6), रे प्राइस (2) रन का योगदान दे सके।
श्रृंखला का दूसरा और अंतिम मुकाबले इसी मैदान पर रविवार को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एशिया कप के लिए श्रीलंका रवाना हो जाएंगे। जिन खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है, वे सीधे स्वदेश पहुंचेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications