ट्वेंटी-20 श्रृंखला : जिंबाब्वे से हिसाब चुकाने की बारी
इस मैच के जरिए भारतीय टीम त्रिकोणीय श्रृंखला में मिली हार का हिसाब चुकाने का प्रयास करेगी। जिंबाब्बे ने इस श्रृंखला से पहले खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला के लगातार दो मैचों में भारतीय टीम को पराजित किया था।
त्रिकोणीय श्रृंखला में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। सुरेश रैना की कप्तानी में खेलते हुए टीम इंडिया सिर्फ एक मैच जीत सकी थी जबकि तीन में उसकी हार हुई थी।
इसी का नतीजा था वह फाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थी। खिताबी मुकाबला श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच खेला गया था, जिसे श्रीलंका ने नौ विकेट से अपने नाम किया था।
ट्वेंटी-20 के फॉरमेट के लिहाज से भारतीय टीम काफी सशक्त नजर आ रही है लेकिन हाल के दिनों में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वह ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 में भी जगह नहीं बना सकी थी।
दूसरी ओर, जिंबाब्वे की टीम ने अभ्यास मैचों में पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया को पराजित किया था लेकिन ग्रुप स्तर पर वह एक भी मैच नहीं जीत सकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications