एशिया कप : भारत की राह आसान नहीं
भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी चेन्नई में अभ्यास सत्र के बाद उड़ान भरने के लिए तैयार हैं जबकि शेष खिलाड़ी जिंबाब्वे में ट्वेंटी-20 श्रृंखला खेलकर श्रीलंका पहुंचेंगे। सुरेश रैना की कप्तानी में जिंबाब्वे दौरे पर गई भारतीय टीम आज अपना दूसरा मैच खेलेगी और फिर श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएगी।
चेन्नई में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह सहित सात खिलाड़ी शामिल हुए। एशिया कप में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें शिरकत करेंगी। पाकिस्तानी टीम की कमान नवनियुक्त कप्तान शाहिद अफरीदी के हाथों में है।
ट्वेंटी-20 विश्व कप और जिंबाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला के प्रदर्शन को देखते हुए भारत के लिए एशिया कप का खिताब वापस पाना आसा नहीं होगा। दो वर्ष पहले पाकिस्तान में श्रीलंका ने उसे हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी।
भारत की युवा टीम जिंबाब्वे में खुद को साबित करने में नाकाम रही लेकिन श्रीलंका की युवा टीम ने तिलकरत्ने दिलशान की कप्तानी में खिताब जीतकर नए युग का आगाज किया। इस जीत ने निश्चित तौर पर श्रीलंकाई युवाओं का मनोबल बढ़ाया है और वे अब अपने घर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।
पाकिस्तान की टीम भी युवा खिलाड़ियों से लैस है। अफरीदी की कप्तानी में यह टीम आक्रामक खेल दिखा सकती है और इस लिहाज से भारत के लिए उसे हरा पाना आसान नहीं होगा। ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पाकिस्तानी टीम ने साबित किया है कि बेशक उसे मैच खेलने के कम मौके मिले हैं लेकिन उसमें दमखम की कमी नहीं है।
एशिया कप के लिए टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, प्रवीण कुमार, जहीर खान, आशीष नेहरा, प्रज्ञान ओझा, अशोक ढिंढा, आर. अश्विन और सौरव तिवारी।
पाकिस्तान :शाहिद अफरीदी (कप्तान), सलमान बट्ट (उपकप्तान), इमरान फरहत, शाहजैब हुसैन, उमर अकमल, शोएब मलिक, असद शफीक, उमर अमीन, कामरान अकमल, अब्दुर रज्जाक, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमेर, शोएब अख्तर, सईद अजमल और अब्दुर रहमान।
बांग्लादेश : सकीबुल हसन, मुश्फिकुर रहीम, तमीम इकबाल, इमरुल कायेस, जाहुरुल इस्लाम, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद अशरफुल, महमुदुल्लाह, मशरफे मुर्तजा, नईम इस्लाम, अब्दुर रज्जाक, सैयद रसेल, रुबेल हुसैन, सैफुल इस्लाम और सुहरावादी सुवो।
श्रीलंका: कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन, माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, थिलन समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, फरवेज महरूफ, चमारा कापूगेदारा, नुवान कुलसेकरा, चनाका वेलेगेदारा, लसिथ मलिंगा, सूरज रांडीव, रंगना हेराथ और थिलिना कैन्डैम्बी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications