Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : 'समय रहते फिट हो जाएंगे इनेस्ता'

इनेस्ता को पोलैंड के साथ खेले गए दोस्ताना मुकाबले के दौरान जांघ में चोट लगी थी। वह अभी अपने साथियों से दूर रहकर सुधार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। बॉस्क ने कहा है कि इनेस्ता की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और वह तीन दिन बाद होने वाले ग्रुप-एच मुकाबले के लिए फिट हो जाएंगे।

बॉस्क ने कहा, "मुझे यकीन है कि इनेस्ता समय रहते फिट हो जाएंगे। हम उन्हें टीम में शामिल करने को लेकर अटल हैं। अभी भी उनके पास 72 घंटे का समय है और इस दौरान उनकी चोट पूरी तरह ठीक हो जाएगी।"स्पेन को स्विट्जरलैंड, चिली और होंडुरास के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।

यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन को फीफा विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बॉस्क ने आशा जताई है कि उनकी टीम इस उम्मीद पर खरा उतरेगी और बुधवार को जीत के साथ शुरुआत करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+