एशिया कप : भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंची (लीड-1)
हालिया प्रदर्शन को देखते हुए 15 से 24 जून तक खेली जाने वाली चार देशों की इस प्रतियोगिता में भारत की राह आसान नहीं होगी। भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी जिंबाब्वे में जारी ट्वेंटी-20 श्रृंखला की समाप्ति के बाद श्रीलंका पहुंचेंगे।
श्रीलंका पहुंचने वालों में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, प्रवीण कुमार, जहीर खान, आशीष नेहरा, और सौरव तिवारी शामिल हैं जबकि विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, प्रज्ञान ओझा, अशोक ढिंढा और आर. अश्विन जिंबाब्वे से श्रीलंका पहुंचेंगे।
सुरेश रैना की कप्तानी में जिंबाब्वे दौरे पर गई भारतीय टीम रविवार को ही अपना दूसरा मैच खेलेगी और फिर श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएगी। शेष खिलाड़ी सीधे स्वदेश पहुंचेंगे। भारत का पहला मैच 16 जून को बांग्लादेश के साथ होना है।
एशिया कप में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें शिरकत करेंगी। ट्वेंटी-20 विश्व कप और जिंबाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला के प्रदर्शन को देखते हुए भारत के लिए एशिया कप का खिताब वापस पाना आसा नहीं होगा। दो वर्ष पहले पाकिस्तान में श्रीलंका ने उसे हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, प्रवीण कुमार, जहीर खान, आशीष नेहरा, प्रज्ञान ओझा, अशोक ढिंढा, आर. अश्विन और सौरव तिवारी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications