ट्वेंटी-20 श्रृंखला : भारतीय टीम 7 विकेट से जीती (लीड-7)
भारतीय टीम ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर 141 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान सुरेश रैना 72 रन पर नाबाद लौटे जबकि पारी की शुरुआत करने आए मुरली विजय ने 46 रनों का योगदान दिया। रैना और विजय ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े।
रैना ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 44 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए। विजय ने 39 गेंदों पर तीन छक्के और दो चौके लगाए। भारत ने विजय के अलावा नमन ओझा (10) और यूसुफ पठान (4) के विकेट गंवाए।
इस तरह भारतीय टीम ने दो मैचो की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। उसने शनिवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में छह विकेट से जीत हासिल की थी।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट खोकर 140 रन बनाए। तातेंदा ताइबू 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। ताइबू ने चार्ल्स कोवेंट्रे और ब्रेंडन टेलर के साथ तीसरे और चौथे विकेट के लिए 43-43 रनों की साझेदारी निभाई।
ताइबू ने अपनी 40 गेंदों की पारी के दौरान दो चौके लगाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाद टेलर ने 27, कोवेंट्रे ने 28 और कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा ने 18 रनों का योगदान दिया। कोवेंट्रे ने 13 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। टेलर ने 33 गेंदों पर तीन चौके जड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications