फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक बराबरी का मुकाबला (लीड-1)
मध्यांतर तक के खेल के लिहाज से स्लोवाकिया की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा। उसने सात मौकों पर गोलपोस्ट पर हमले किए जबकि किवी टीम पांच बार ही ऐसा कर सकी। 45 मिनट में स्लोवाकिया को पांच और किवी टीम को तीन कार्नर मिले लेकिन कोई भी इसका फायदा नहीं उठा सका।
अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है। किवी टीम 28 वर्ष के अंतराल के बाद विश्व कप में शिरकत कर रही है। उसने अंतिम बार 1982 में विश्व कप में हिस्सा लिया था। उसे अपने पहले ही मैच में स्कॉटलैंड के हाथों 2-5 से हार मिली थी।
इस लिहाज से किवी टीम को विश्व कप में अब भी पहले अंक की तलाश है। दूसरी ओर, स्लोवाकिया की टीम पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही है। इससे पहले 2002 में स्लोवानिया ने पहली बार विश्व कप में खेलते हुए स्पेन के हाथों 1-3 से हार झेली थी जबकि युक्रेन को 2006 विश्व कप में स्पेन के ही हाथों 0-4 से हार मिली थी।
फीफा रैंकिग के लिहाज से दोनों टीमों के बीच काफी फासला है। किवी टीम को वरीयता क्रम में 78वां स्थान प्राप्त है जबकि पहली बार विश्व कप में खेल रहे होने के बावजूद स्लोवाकिया की टीम इस क्रम में 34वें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications