Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप : बांग्लादेश के 6 विकेट गिरे (लीड-4)

बांग्लादेश की टीम ने सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल, मोहम्मद अशरफुल, इमरुक कायेस, मुश्फिकुर रहीम, सकीबुल हसन और महमुदुल्लाह के विकेट गंवाए हैं। बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है।

तमीम दाम्बुला के रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। तमीम को प्रवीण कुमार ने सुरेश रैना के हाथों कैच कराया। उन्होंने 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।

बांग्लादेश का यह विकेट 35 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अशरफुल और इमरूल कायेस ने कुल योग को 81 रनों तक पहुंचाया लेकिन इसी योग पर अशरफुल को आशीष नेहरा ने प्रवीण के हाथों कैच करा दिया।

अशरफुल ने 37 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। कायेस 37 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। मुश्फिकुर ने 30 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मुश्किल से उबारने का प्रयास किया लेकिन यह प्रयास ज्यादा देर तक नहीं चल सका।

कप्तान सकीबुल ने सात रन बनाए। जाहिर तौर पर इससे बांग्लादेश की टीम को निराशा हाथ लगी होगी। हालांकि महमुदुल्लाह ने 23 रन जोड़े लेकिन इसके लिए वह काफी देर तक संघर्ष करते रहे। उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए।

बांग्लादेश की टीम ने 33 ओवर की समाप्ति तक छह विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। नईम इस्लाम एक और सुहरावादी सुवो चार रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से नेहरा ने दो विकेट लिए हैं।

हाल ही में जिंबाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला में निराशानजक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया यहां अपने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी है। बीसीसीआई ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित सात प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देते हुए रैना की कप्तानी में युवा टीम जिंबाब्वे भेजी थी लेकिन वह त्रिकोणीय श्रृंखला में खुद को साबित करने में नाकाम रही थी।

एशिया कप में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने अपना आखिरी खिताब 1995 में जीता था। पिछले 15 वर्षों से भारतीय टीम को खिताब की तलाश और अब देखना यह है कि क्या धौनी की कप्तानी में यह टीम दोबारा यह खिताब जीत पाएगी या नहीं?

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+