फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक चिली को 1-0 की बढ़त (लीड-1)
चिली के लिए यह गोल मेक्सिको के अमेरिका क्लब के लिए क्लब फुटबाल खेलने वाले फारवर्ड खिलाड़ी जीन ब्यूसेजोर ने 34वें मिनट में किया। इस गोल में डिफेंडर मौरिसियो इस्ला और मिडफील्डर जार्ज वाल्वीदिया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मध्यांतर तक के खेल में चिली की टीम ने प्रभावशाली खेल दिखाया। उसने 62 फीसदी समय तक गेंद को अपने कब्जे में रखा । वैसे ज्यादा आक्रामक खेल दिखाने के कारण चिली के खिलाड़ियों को 11 मौकों पर रेफरी ने चेतावनी दी।
इस मामले में होंडुरास के खिलाड़ियों को सिर्फ छह बार चेतावनी मिली। चिली के दो खिलाड़ियों को फाउल खेल दिखाने के कारण पीला कार्ड दिखाया गया जबकि होंडुरास के एक खिलाड़ी को ही यह कार्ड दिखाया गया।
इस ग्रुप के अंतर्गत बुधवार को ही यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड और यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन के बीच डरबन के डरबन स्टेडियम में एक और मैच खेला जाएगा। यह मैच खिताब का दावेदार माने जा रहे स्पेन के लिए काफी अहम है।
चिली को दक्षिण अमेरिकी देशों की वरीयता सूची में चौथा तथा फीफा के वरीयता क्रम में 18वां स्थान प्राप्त है जबकि होंडुरास की टीम कॉनकैफ में तीसरे और विश्व वरीयता में 38वें क्रम की टीम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications